नई दिल्लीः NEET के पेपर लीक होने और उसके बाद यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द होने से पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। इस बीच सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए पेपर लीक रोकने के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं. केंद्र सरकार ने ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ लागू किया है। इस इस एंटी पेपर लीक का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, पेपर लीक और नकल को रोकना है।
इसी साल फरवरी में पारित कानून को केंद्र सरकार ने शनिवार (22 जून) से लागू कर दिया. इस कानून में उल्लंघन पर 10 साल तक की जेल की सजा और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। लोक परीक्षा अधिनियम तब लागू हुआ जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से पूछा गया था कि यह कब लागू होगा। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा मंत्री ने कहा था कि मंत्रालय नियम बना रहा है.
ये 15 काम करने पर होगी सजा
परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र या आंसर की लीक करना.
आंसर-की या पेपर लीक में दूसरे लोगों के साथ आपके शामिल होने पर.
बिना किसी अधिकार के प्रश्न पत्र या ओएमआर शीट देखने या अपने पास रखने पर.
परीक्षा के दौरान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा एक या उससे ज्यादा सवालों के जवाब बताने पर.
किसी भी परीक्षा में उम्मीदवार को किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से जवाब लिखने में मदद करने पर.
आंसर शीट या ओएमआर शीट में गड़बड़ी करने की स्थिति में.
बिना किसी अधिकार या बिना बोनाफायड एरर के असेसमेंट में कोई हेरफेर करने पर.
किसी भी परीक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों और नियमों की जानबूझकर अनदेखी या उल्लंघन करने की अवस्था में.
किसी भी ऐसे डॉक्यूमेंट से छेड़छाड़ करने पर, जो कैंडिडेट की शॉर्टलिस्टिंग या उसकी मेरिट या रैंक निर्धारित करने के लिए जरूरी माना जाता है.
परीक्षा के संचालन में गड़बड़ी कराने की नीयत से जानबूझकर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर.
कंप्यूटर नेटवर्क, कंप्यूटर रिसोर्स या किसी भी कंप्यूटर सिस्टम से छेड़खानी करने को भी इसमें शामिल किया गया है.
एग्जाम में घपला करने की नीयत से उम्मीदवार के सीटिंग अरेंजमेंट, एग्जाम डेट या शिफ्ट के आवंटन में गड़बड़ी करने पर.
पब्लिक एग्जाम अथॉरिटी, सर्विस प्रोवाइडर या किसी भी सरकारी एजेंसी से संबंधित लोगों को धमकाने या किसी परीक्षा में व्यवधान पैदा करने पर.
पैसे ऐंठने या धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी वेबसाइट बनाने पर.
फर्जी परीक्षा कराने, फर्जी एडमिट कार्ड या ऑफर लेटर जारी करने पर भी सजा हो सकती है.
इस कानून का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं में अनुचित तरीकों के इस्तेमाल पर रोक लगाना है। इस कानून में एक अनुच्छेद भी शामिल है जो आरोपी को 3 से 10 साल की जेल की सजा और कम से कम एक करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान करता है।
also read
नशीली गोलियां… शारीरिक संबंध, मुजफ्फरपुर यौन उत्पीड़न में NHRC ने नीतीश सरकार को भेजा नोटिस


































