रांची/झारखंड: हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वे राज्य के 14वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस बार उन्होंने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गज नेताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, तमिलनाडु के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन और अन्य नेता शामिल हुए।

पिता का आशीर्वाद लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल

शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन अपने पिता और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता शिबू सोरेन के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता का आशीर्वाद लिया और इसके बाद समारोह स्थल के लिए रवाना हुए।

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बने हेमंत सोरेन

शपथ ग्रहण के साथ हेमंत सोरेन झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। साथ ही यह उनका चौथा कार्यकाल है। राज्य के गठन के बाद बाबूलाल मरांडी पहले मुख्यमंत्री बने थे। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार, जबकि मधु कोड़ा, रघुवर दास और चंपाई सोरेन एक-एक बार मुख्यमंत्री रहे। हेमंत सोरेन ने इससे पहले तीन बार मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला है और अब चौथी बार इस पद पर काबिज हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here