पटना: बिहार के विभिन्न जिलों में कार्यरत वे शिक्षक, जिन्होंने सक्षमता परीक्षा पास कर ली है, अब उन्हें नया नियुक्ति पत्र मिलेगा। इन शिक्षकों को अब ‘विशिष्ट शिक्षक’ के तौर पर मान्यता प्राप्त होगी। शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया के लिए आदेश जारी कर दिए हैं और 20 नवंबर को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 2,000 से अधिक शिक्षक इस प्रक्रिया के तहत नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।
नियुक्ति पत्र वितरण की तैयारी
लखीसराय जिले में 2,400 शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर चुके हैं, जिन्हें इस नई प्रक्रिया के तहत नियुक्ति पत्र मिलेगा। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम की तैयारी करें। सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद शिक्षकों का तबादला भी किया जाएगा, इसके लिए वे ऑनलाइन आवेदन भी कर रहे हैं।
20 नवंबर को नियुक्ति पत्र वितरण
20 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यालय में शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। छह महीने पहले पहली सक्षमता परीक्षा का परिणाम जारी हुआ था, जबकि अब द्वितीय सक्षमता परीक्षा का परिणाम भी आ चुका है।
तबादले पर बनी हुई है उलझन
शिक्षकों के तबादले को लेकर अभी भी स्पष्ट स्थिति नहीं बन पाई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बताया कि जिलाधिकारी की सहमति मिल जाने के बाद नियुक्ति पत्र वितरण का काम शुरू कर दिया गया है। लगभग 200 शिक्षकों को मुख्यालय में नियुक्ति पत्र मिलेगा, जबकि बाकी शिक्षकों को जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीआरसी केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों में नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
लखीसराय संग्रहालय में कैंप आयोजित कर दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र
साक्षमता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों के लिए 20 नवंबर को लखीसराय संग्रहालय में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में 200 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा, हलसी, रामगढ़ चौक, बड़हिया, सूर्यगढ़ा, पिपरिया और चानन प्रखंडों के बीआरसी केंद्रों पर भी शिविर आयोजित होंगे, जहां 2,200 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
विशिष्ट शिक्षक के रूप में मान्यता प्राप्त करेंगे शिक्षक
सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद इन सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्राप्त होगा और इन्हें ‘विशिष्ट शिक्षक’ के रूप में पहचाना जाएगा।


































