NEET Paper Leak
NEET Paper Leak

पटना: सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG में अनियमितताओं और पेपर लीक का आरोप लगाने वाली NEET रद्द करने की याचिका पर केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी किया है। अदालत ने केंद्र और एनटीए को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके अलावा कोर्ट ने फिलहाल काउंसलिंग पर रोक लगाने का निर्देश नहीं दिया है।

दरअसल, NEET-UG की काउंसलिंग 6 जुलाई से शुरू होगी और सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में सभी याचिकाओं पर 8 जुलाई को सुनवाई करेगा. जब अदालत ने 8 जुलाई तक काउंसलिंग स्थगित करने के आग्रह को खारिज कर दिया, तो छात्रों के वकील का दूसरा आग्रह यह था कि अदालत ने आदेश में संकेत दिया कि एडमीशन कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन होगा इस पर पीठ ने कहा कि यह स्वाभाविक है। अगर आप अपने मुकदमे में सफल रहे तो सब समाप्त हो जाएगा।

उधर, काउंसलिंग के बारे में जब कोर्ट ने NTA के वकील से पूछा तो NTA ने कहा कि छह जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी, लेकिन उसी दिन खत्म नहीं हो जाएगी काउंसलिंग आगे भी चलेगी। कोर्ट ने इस संबंध में गुरुवार को कोई आदेश नहीं दिया और कहा कि आठ जुलाई को कोर्ट सारी दलीलों पर विचार करेगा।

also read

MONSOON UPDATE: बिहार में बदल गए मौसम के मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here