पटना: उद्घाटन से पहले ही बिहार के अररिया जिले में 12 करोड़ का पुल ढह गया. राजनीतिक विश्लेषक और जन सुराज के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पुल के नदी में बह जाने को लेकर नीतीश सरकार की आलोचना की और कहा कि अगर 100 रुपये में से 40 रुपये भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएंगे तो पुल का नष्ट होना स्वाभाविक है. जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा, हर योजना में 40 फीसदी रिश्वत ली जाएगी तो पुल टूट जाएगा या पुल बचेगा? 100 रुपये आया, उसमें 40 रुपये चोरी कर ली गई तो पुल जब बनेगा तो टूट ही जाएगा।
आज बिहार में जो सड़क बन रही है वो टूट क्यों रही है? 100 रुपये में 40 रुपये चुराएंगे तब रोड और पुल कैसे ढंग का बनाएंगे। चोरी की जाएगी तब सड़क टूटेगी ही और पुल ध्वस्त होगा ही। बिहार में नाली बनाने के लिए बिहार के गरीब जनता का 80 हजार करोड़ रुपये खर्च करना है, मगर 1 आदमी के घर में उचित नाली बनकर तैयार हो गई हो ऐसा कम दिखता है।
उन्होंने कहा कि बिहार में आज ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिसके घर में पक्की नाली बनी हो। जल परियोजनाओं पर 30,000 करोड़ रुपये खर्च किये गए, क्या हुआ? लोग कहते हैं कि बिहार में पैसा नहीं है लेकिन यह सच नहीं है. सैकड़ों अरब खर्च हो चुके हैं, लेकिन जमीन पर कोई नतीजा नहीं दिख रहा है. आज बिहार में सब कुछ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है.
also raed


































