रांची/झारखंड: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी हो चुका है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित प्रदेश के अन्य नेता इसे रांची के रेडिशन ब्लू में पेश किया। इसे भाजपा ने संकल्प पत्र नाम दिया है। खास बात यह है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ध्यान में रखते हुए 150 संकल्प लिए गए हैं। इसमें उन योजनाओं को फिर से लागू किया गया है, जिन्हें हेमंत सोरेन की सरकार ने बंद कर दिया था।

संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा

संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि झारखंड की जनता को यह तय करना है कि उन्हें किस तरह की सरकार चाहिए। हम झारखंड को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाएंगे और कुशासन व भ्रष्टाचार का अंत करेंगे। भाजपा माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा का संकल्प लेती है। यह चुनाव न केवल सरकार बदलने का है, बल्कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित करने का भी है।

शाह ने आगे कहा कि झारखंड की महान जनता को तय करना है कि उन्हें घुसपैठ वाली सरकार चाहिए या सुरक्षा वाली। क्या उन्हें अस्मिता के खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या ऐसी भाजपा सरकार चाहिए जो सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

चर्चा कर यह संकल्प पत्र तैयार किया गया

झारखंडवासियों से चर्चा कर यह संकल्प पत्र तैयार किया गया है, जिस पर उनकी उम्मीदें जुड़ी हैं। हम आदिवासियों की भूमि, रोटी और बेटी की रक्षा करेंगे। भाजपा ने अपने सभी वादे पूरे किए हैं। हेमंत सोरेन सरकार ने योजनाओं को ठप कर दिया है, जिन्हें हम फिर से शुरू करेंगे। हेमंत सोरेन सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं हैं। झारखंड में घुसपैठिए जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। हम बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकेंगे और झारखंड को विकास की राह पर ले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here