मुजफ्फरपुर: आनंद विहार से मुजफ्फरपुर आ रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस 12558 पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इससे कोच बी-5 की दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी.
पूरा मामला
घटना बीते मंगलवार की देर रात के 1 बजे गोंडा जंक्शन के आसपास की है. जब सप्तक्रांति एक्सप्रेस के बी-5 बोगी पर पत्थर चलाए गए तो यात्रियों को लगा कि कोच पर फायरिंग की गयी है. इससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गयी. पत्थरबाजी में ट्रेन के थर्ड एसी के बी-5 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. बुधवार को ट्रेन सुबह के 11 बजे के करीब जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर प्लेस हुई तो घटना के बारे में रेलवे के वरीय पदाधिकारियों की ओर से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सूचना दी गयी. पहले तो शीशा पर पिस्टल की बुलेट चलने को लेकर गहमागहमी रही.
वहीं, यात्रियों ने भी इसकी जानकारी ऑनलाइन मीडिया को भी दी.यात्री ने ऑनलाइन मीडिया पर पोस्ट किया कि पत्थर ऐसे उड़ रही थे मानो गोलियां चल रही हों। घटना की जानकारी मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी. ट्रेन यहां पहुंची तो स्टेशन डायरेक्टर ने भी जानकारी ली। इसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने आरपीएफ के साथ कोच अटैंडेंट से पूछताछ की। आरपीएफ ने कोच अटेडेंट से बयान लिया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया
आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि पूछताछ और छानबीन में बी 5 कोच पर पत्थर चलने की बात सामने आयी है. मामले में संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट से अवगत करा दिया गया है. यात्रियों ने कहा, गोली की तरह थी आवाज, कुछ देर के लिए सभी डर गये दूसरी ओर मुजफ्फरपुर में कोच से उतरे यात्रियों ने बताया कि रात में कोच के कुछ यात्री सो रहे थे, तो कुछ जगे हुए थे, अचानक से शीशा पर एक के बाद एक तेज आवाज होने लगी. जिसके कारण सभी उठ कर बैठ गये. यात्रियों ने बताया कि फायरिंग जैसी आवाज आ रही थी. लग रहा था कि बाहर से कोई गोली चला रहा है. कोच में मौजूद लगभग यात्री डर गये.कुछ सीट के नीचे छिप गये. एक-दो मिनट बाद जब आवाज आनी बंद हुई तो कोच एटेंडेट बुलाया गया.इस दौरान कोच में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कोच अटेंडेंट ने अगले स्टेशन पर जांच करने की बात बोल कर यात्रियों को शांत कराया.
also read
BIHAR NEWS: नीतीश सरकार को मिला पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बिहार में रद्द हुआ 65% आरक्षण


































