पटना: छठ महापर्व का नाम सुनते ही लोक गायिका शारदा सिन्हा की याद आना स्वाभाविक है। पद्मभूषण शारदा सिन्हा के बिना छठ महापर्व अधूरा लगता है। उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण इस बार उनके नए गीत की कमी महसूस की जा रही थी, लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। शारदा सिन्हा फिलहाल दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं, लेकिन उनका नया छठ गीत जारी किया गया है।

अचानक बिगड़ी थी तबियत

दरअसल, पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्हें विशेष डॉक्टरों की देखरेख में इलाज मिल रहा है, और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके बेटे से फोन पर बात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और दिल्ली में बिहार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शारदा सिन्हा के इलाज में किसी तरह की कमी न हो।

बेटे अंशुमान ने किया रिलीज

छठ महापर्व में अब कुछ दिन बचे हैं, और इस मौके पर शारदा सिन्हा के गीतों का विशेष महत्व होता है। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके लाखों फैंस चिंतित थे कि इस बार उनका नया गीत नहीं सुन पाएंगे। हालांकि, शारदा सिन्हा ने अस्पताल में रहते हुए छठ गीत गाया, जिसे उनके बेटे अंशुमान ने रिलीज किया। बीमार होने के कारण उनका वीडियो नहीं बनाया जा सका, लेकिन यूट्यूब पर गीत का ऑडियो उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here