रांची/झारखंड: भारतीय क्रिकेट और विश्व स्तर पर पहचान बना चुके रांची के महेंद्र सिंह धोनी झारखंड विधानसभा चुनाव में एक नई भूमिका में दिखाई देंगे। चुनाव आयोग इस दिशा में कदम उठा रहा है।

इस भूमिका में आएंगे नजर

महेंद्र सिंह धोनी, जो सबके प्रिय “माही” हैं, चुनाव के दौरान मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते हुए नजर आएंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग द्वारा की गई मांग को धोनी ने स्वीकार कर लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि उनकी सहमति के बाद विधानसभा चुनाव के समय धोनी के फोटो और वीडियो का उपयोग स्वीप कार्यक्रम के तहत किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि माही की अपील से मतदान में बढ़ोतरी होगी।

पहले भी चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं धोनी

धोनी पहले भी चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। उनके लाखों प्रशंसक झारखंड सहित पूरे देश में हैं। चुनाव आयोग ने धोनी के फैंस के ध्यान में रखते हुए उन्हें अपील के लिए पत्र लिखा।

सहमति मिलने पर चुनाव आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान धोनी के पोस्टर को मतदान केंद्रों और प्रमुख स्थानों पर लगाने का फैसला किया है। इसके साथ ही, माही सोशल मीडिया और टीवी पर मतदाताओं से अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here