Deaths Due to Extreme Heat
Deaths Due to Extreme Heat

पटना: मंगलवार को राज्य की पांच जिलों में गर्मी से संबंधित 25 मौतें हुईं। वहीं, 50 से ज्यादा लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रोहतास में सात, गया में तीन, जहानाबाद में दो, औरंगाबाद में सात, आरा में चार और शेखपुरा व बक्सर में एक-एक की मौत हुई है. परिजनों ने लू लगने से मौत की बात कही है। इनमें से कई लोगों का शव परीक्षण किया जाना था।

रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि होगी। खड़गपुर से स्पेशल पैरामिलिट्री रिजर्व ट्रेन से गया जंक्शन पहुंचे सीआरपीएफ जवान शिवपाल सिंह (50) अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गयी. रेलवे मेडिकल टीम की जांच में प्रथम दृष्टया अत्यधिक गर्मी के कारण मौत की पुष्टि हुई है। जवान उत्तर प्रदेश के कन्नौज का रहने वाला था.

मानसून को लेकर नया अपडेट

औरंगाबाद 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। राजधानी समेत प्रदेशभर में चल रही भीषण गर्मी और लू के बीच राहत की खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के तीन से चार दिनों में पूर्णिया में प्रवेश करने की स्थिति बनी हुई है। 20 जून से 24 जून तक आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

also read

दार्जिलिंग रेल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख तो लालू प्रसाद ने पूछा ये सवाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here