पटना: बिहार की चार विधानसभा सीटों रामगढ़, बेलागंज, तरारी और इमामगंज पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो रही है। इसके साथ ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ 2 लोकसभा और 48 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने की घोषणा की, जिसमें बिहार की ये चार सीटें शामिल हैं।

4 विधानसभा सीटों पर नामांकन आज से शुरू

दरअसल, बिहार की चार सीटें रामगढ़, बेलागंज, तरारी और इमामगंज खाली हुई हैं, क्योंकि यहां के विधायक लोकसभा चुनाव में जीतकर सांसद बन गए हैं। इमामगंज (गया) से जीतन राम मांझी, बेलागंज (गया) से सुरेंद्र यादव, रामगढ़ से सुधाकर सिंह और तरारी से सुदामा प्रसाद सांसद चुने गए हैं। इस कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी है।

चुनाव आयोग द्वारा इन सीटों के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, आज यानी 18 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है, जबकि 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी।

राजनीतिक विश्लेषकों ने बताया

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एनडीए और महागठबंधन में किस दल को कौन सा उम्मीदवार मिलता है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। जानकारों का कहना है कि चारों सीटों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की प्रतिष्ठा दांव पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here