पटना: बासुकीनाथ के मोहन माला प्लेस में विधानसभा स्तरीय जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड आज भी विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है, जबकि इसके पास प्रचुर खनिज संसाधन हैं।
श्रवण कुमार ने कहा
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में महिलाओं के लिए रोजगार और 50% आरक्षण जैसी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता हासिल की गई है। यदि झारखंड में जदयू की सरकार बनती है, तो वहां भी महिलाओं की स्थिति को मजबूत किया जाएगा और गांवों का विकास शहरों के समान किया जाएगा।
झारखंड में शराबबंदी की भी कही बात
उन्होंने कहा कि बिहार में हर खेत को पानी, हर घर में शौचालय, नल का जल योजना लाई गई है, लाखों महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है, व्यापार में बढ़ोतरी, शराबबंदी और कई अन्य योजनाएं लाई गई हैं, उसी तरह झारखंड में भी योजनाएं लाकर विकास किया जाएगा.
बिहार में शराबबंदी के कारण महिलाओं पर अत्याचार कम हुए हैं, सड़क दुर्घटनाएं कम हुई हैं लेकिन झारखंड में ऐसा कुछ नहीं है, सभी अधिकारी-कर्मचारी बेलगाम हैं, सरकार गहरी नींद में है, जनता भय और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, सब बंद हो जाएगा.


































