नई दिल्ली: भगोड़ा कट्टरपंथी जाकिर नाइक ने अब पाकिस्तान में शरण में हैं। मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद कोपाकिस्तान में एक इंटरव्यू के दौरान उसने महिला एंकर के बारे में कहा कि मीडिया में महिलाएं नौकरी नहीं कर सकती। आगे उन्होंने कहा कि अगर महिला एंकर को देखकर पुरूष के मन में कुछ नहीं होता है तो उस व्यक्ति को डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
बता दें कि भारत में जाकिर नाइक के भाषणों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। आजकल पाकिस्तान में बैठकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है और विवादित बयान दे रहा है। हालांकि जाकिर के इस बयान से पाकिस्तान में भी बवाल मचा हुआ है। वही भारत में भी उनके इस बयान को लेकर महिलाएं काफी गुस्से में हैं।
दरअसल पाकिस्तान के GNN न्यूज की महिला एंकर को दिये गए इंटरव्यू में जाकिर नाइक ने बोला कि महिलाएं मीडिया में नौकरी नहीं कर सकती। अगर महिला एंकर को देखकर किसी पुरूष के मन में कुछ नहीं होता तो उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाना चाहिए। अगर 20 मिनट तक महिला को देखने के बाद भी पुरुष के मन में हलचल पैदा नहीं हो रही हो तो समझिए कि उसके दिमाग में तकलीफ है।
उन्होंने कहा कि महिला एंकर को देखकर पुरूष के दिमाग में हलचल होनी चाहिए।जाकिर यही नहीं थमे और आगे कहा कि महिलाओं को किसी भी तरह की नौकरी नहीं करनी चाहिए। शादी से पहले उसकी जरूरतों की जिम्मेदारी पिता और भाई की होती है और शादी के बाद ये जिम्मेदारी उसके पति की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरूषों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए। वही पुरुषों को लेकर कहा कि उनको अपनी बेटी को छोड़कर किसी अन्य लड़की को छुना नहीं चाहिए।
माफी के लिए बताई शर्तें
नाइक ने बलात्कार और हत्या जैसी जघन्य अपराधों पर भी बयान दिया है। कहा कि अगर अपराधी पश्चाताप करें तो अल्लाह उन्हें माफ कर देगा। यदि किसी ने रेप किया है और हत्या भी की है और वह इस घटना को लेकर सच में पश्चाताप करता है तो उसे अल्लाह माफ कर सकता है। लेकिन उस इंसान को यह मानना होगा कि उसने जो किया वो गलत था। उसे उस अपराध को वहीं रोकना होगा। भविष्य में उसे ऐसा अपराध फिर से नहीं करना होगा। उसे अल्लाह से माफी मांगनी होगी। यदि ये सभी मानदंड पूरा करते हैं तो अल्लाह माफ कर देगा।
अश्लील कपड़े पहनने वाली लड़की खुद जिम्मेदार
जाकिर नाइक ने कहा, ‘अल्लाह ने औरत को हिदायत दी है कि उन्हें शालीन कपड़े पहनने चाहिए, शरीर को ढकना चाहिए, सिर्फ चेहरा दिखना चाहिए। अगर इन सारी हिदायतों के बाद भी वह अनैतिक कपड़े पहनती है जिससे लोग उत्तेजित हो जाते हैं और रेप हो जाता है तो इसका दोष किसे दिया जाए? लड़की दोषी है। इसका मतलब यह नहीं है कि लड़के को रेप का अधिकार है लेकिन लड़की को भी कुरान की हिदायतों का पालन करना चाहिए।’ जाकिर नाइक ने तो ये कह दिया कि अगर लड़की ने शालीन कपड़े पहने और फिर भी बलात्कार हुआ तो यह उसकी परीक्षा है।



































