पटना: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने इस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है, जिसमें सुपारी लेकर हत्या, कारोबारी प्रतिद्वंद्विता और एक बस्ती की पुनर्वास परियोजना को लेकर मिली धमकियाँ शामिल हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा

इस बीच, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर अत्यंत दुखद है। परवरदिगार से दुआ है कि उन्हें जन्नत में आला मकाम मिले और उनके परिजनों को सब्र और हिम्मत दें। महाराष्ट्र में NDA शासन के दौरान हो रही इस तरह की आपराधिक घटनाओं को आप क्या नाम देंगे?”

गौरतलब है कि शनिवार रात मुंबई में तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 66 वर्षीय सिद्दीकी का शव पोस्टमार्टम के लिए लीलावती अस्पताल से कूपर अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बांद्रा के खेर नगर में उनके बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here