पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के क्षेत्र बेगूसराय में, सरकारी स्कूल के शिक्षक जियाउद्दीन के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बच्चों को हनुमान जी को मुसलमान बताते हुए पढ़ाया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने बच्चों के परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कराई है।

गांव वालों ने इस मामले की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की थी। बछवाड़ा थाने के प्रभारी ने इस FIR की पुष्टि की, जिसमें कहा गया है कि यह मामला सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने से संबंधित है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है।

पूरा मामला

बेगूसराय के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छात्रों को बताया कि हनुमान जी मुसलमान थे और नमाज पढ़ते थे। जब इस बारे में विवाद खड़ा हुआ, तो उन्होंने अपने शब्द वापस ले लिए और खेद जताया। हालांकि, उनके खिलाफ अब दो केस दर्ज हो चुके हैं।

राजेश पोद्दार, जिनकी बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है, ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई। 8 अक्टूबर को, क्लास में शिक्षक ने कहा कि हनुमान जी को भगवान राम ने नमाज पढ़ना सिखाया। जब बच्चों ने विरोध किया, तो शिक्षक ने उन्हें डांटकर चुप करा दिया।

ग्रामीणों ने स्कूल में जाकर प्रदर्शन किया और प्रधानाध्यापिका को शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार ने भी इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की। बछवाड़ा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह मामला बछवाड़ा प्रखंड के हरिपुर, कादरावाद स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है, जहां जियाउद्दीन पिछले आठ साल से पढ़ा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here