पटना: दशहरा का महापर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस वर्ष दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त और विशेष योग
दशहरे के अवसर पर हर साल रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाता है। यह पर्व धार्मिक दृष्टिकोण के साथ-साथ समाज में नैतिकता और सत्य की जीत को भी दर्शाता है।
इस वर्ष 12 अक्टूबर को सुबह 10:58 से दशमी तिथि आरंभ होगी, जो 13 अक्टूबर को सुबह 9:08 पर समाप्त होगी। हालांकि, उदयातिथि के अनुसार, दशहरा 12 अक्टूबर, शनिवार को मनाने का निर्णय लिया गया है। यह दिन रावण दहन, पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्यों के लिए खास है।
रावण दहन इस त्योहार का मुख्य आकर्षण है, और इसे प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है। इस साल रावण दहन का सही समय शाम 5:53 से 7:27 तक रहेगा। इस दौरान देशभर में बुराई के अंत का उत्सव मनाया जाएगा।



































