पटना: बिहार पुलिस की महिला कर्मियों का वर्दी में रोमांटिक रील बनाने का शौक बढ़ता जा रहा है। हाल ही में भोजपुर जिले की गुंजा नाम की एक महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह “सजनी बड़ा प्यारा, रूप है” गाने पर रील बनाते हुए दिख रही है।

अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

वायरल होने के बाद, बिहार पुलिस ने एक संदेश जारी कर बताया कि मामले की जांच वरीय अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

पुलिस मुख्यालय ने पहले ही वर्दी और हथियार के साथ रील बनाने पर रोक लगाई थी। 15 मई 2023 को सभी आईजी, डीआईजी और एसपी को निर्देश दिए गए थे कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद, महिला पुलिसकर्मी ने इन नियमों का उल्लंघन किया है।

पहले भी सामने आए कई मामले

अतीत में भी इस तरह के मामलों में कार्रवाई की गई है। पिछले दिनों गया महाबोधि मंदिर में तैनात दो महिला पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में रील बनाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here