पटना: यह घटना सहरसा से है, जहां महिषी प्रखंड के गंडौल बघवा में बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत और प्लास्टिक शीट की मांग को लेकर सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से खुले आसमान के नीचे हैं और प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही। सूचना मिलने पर महिषी सीओ अनिल कुमार और जलई ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

सीओ ने बताया कि राहत शिविर में सामुदायिक किचेन चल रहा है, लेकिन प्लास्टिक शीट की थोड़ी कमी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचित किया गया है और जैसे ही शीट उपलब्ध होगी, सभी को वितरित की जाएगी। हालांकि, आक्रोशित लोगों ने कहा कि प्रशासन द्वारा भेजी गई प्लास्टिक शीट कुछ स्थानीय नेताओं ने अपने चहेतों को बांट दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here