पटना: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। राज्य के अंदर अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ तरीके अंजाम दे रहे हैं। इस बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर विपक्ष के नेता भी जोरदार हमला कर रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से हैं। जहां राजद के बड़े नेता को बदमाशों ने गोली मार दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मॉर्निग वॉक के दौरान सफियाबाद हवाई अड्डा में RJD के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है। पंकज यादव को इलाज के लिया प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया निवासी राजद नेता पंकज यादव को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह पंकज यादव हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपराधियों द्वारा तीन गोली फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली उनके सीने में लगी है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। गंभीर रूप से घायल पंकज यादव को परिजन सदर अस्पताल ले गए। जहां से रेफर किए जाने के बाद उन्हें नेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here