CM नीतीश कुमार
CM नीतीश कुमार

पटना: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के 11वें चरण के लिए आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी गई है। पहले 27 सितंबर तक निर्धारित समय को अब 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से है।

इस चरण में 12,500 रिक्तियों को जिलावार जारी किया गया है। मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 1,008, जबकि सारण में 829, पूर्वी चंपारण में 824, मधुबनी में 820, पश्चिमी चंपारण में 743, दरभंगा में 710, पटना में 657, वैशाली में 548, सिवान में 503 और बांका में 480 रिक्तियां हैं।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि अब तक 44,754 लाभार्थियों को इस योजना के तहत अनुदान दिया गया है। सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी इच्छुक आवेदकों को एक और मौका दें, जिनका आवेदन अब तक नहीं हो पाया।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल उन्हीं पंचायतों में स्वीकार किए जाएंगे जहां रिक्तियां हैं।

आवेदन केवल संबंधित कोटि की रिक्तियों के लिए मान्य होंगे। जिला पदाधिकारियों द्वारा पंचायतवार और कोटिवार रिक्तियों की सूची जारी की जाएगी।

योग्य आवेदक

प्रत्येक पंचायत में 7 योग्य लाभार्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें 4 अनुसूचित जाति, जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के सदस्य शामिल हैं। योजना के तहत सामान्य, ई-रिक्शा और एंबुलेंस की खरीद पर अनुदान दिया जाता है।

अनुदान की राशि

4 से 10 सीटर नए सवारी वाहनों और एंबुलेंस की खरीद पर अनुदान दिया जाएगा।

अनुदान की राशि वाहन के खरीद मूल्य का 50% या अधिकतम 1 लाख रुपये होगी। एंबुलेंस के लिए यह राशि अधिकतम 2 लाख रुपये होगी।

आवेदन की जानकारी

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2024

पंचायतवार वरीयता सूची का निर्माण: 16 से 18 अक्टूबर।

चयन सूची का प्रकाशन: 24 अक्टूबर

आपत्ति आमंत्रण: 25 अक्टूबर से 4 नवंबर

आपत्ति निराकरण: 5 नवंबर

अंतिम चयन सूची का प्रकाशन: 11 नवंबर

चयन पत्र का वितरण: 12 से 19 नवंबर

अनुदान प्राप्ति हेतु आवेदन: 20 नवंबर से

अनुदान राशि सीएफएमएस के माध्यम से लाभार्थी के खाते में 7 दिनों के भीतर भेजी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here