मुंबई: भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए गए उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत को कोर्ट ने 15 दिन की जेल की सजा सुनाई है। हालांकि, राउत को अब एक बड़ी राहत मिली है। मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें आंशिक रूप से बरी करते हुए सत्र अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिनों तक सजा को स्थगित कर दिया है। कोर्ट ने उन्हें 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।
संजय राउत को 15 दिन की जेल
शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और उद्धव बालासाहेब ठाकरे को शिवडी सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा 15 दिन की सजा सुनाई गई, साथ ही उन पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। कोर्ट ने आईपीसी की धारा 500 के तहत उन्हें दोषी ठहराया। सजा सुनाए जाने के बाद राउत ने शांत रहते हुए कहा, “अब मैं जेल जाऊंगा।”
सजा पर 30 दिन की रोक
इस बीच, राउत के वकील और उनके भाई सुनील राउत ने कहा कि वे जमानत के लिए आवेदन करेंगे और सजा के खिलाफ बॉम्बे सेशन कोर्ट में अपील करेंगे। तब तक, राउत के वकीलों ने अदालत में एक आवेदन दायर किया, जिस पर सजा पर 30 दिनों के लिए रोक लगा दी गई। इसके साथ ही, उन्हें 15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत भी दी गई है।
सजा का कारण
मझगांव मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट का यह आदेश मेधा सोमैया द्वारा संजय राउत के खिलाफ दायर किए गए दो साल पुराने मानहानि के मामले में आया है। राउत ने मेधा सोमैया और उनके एनजीओ युवा प्रतिष्ठान पर 100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले का आरोप लगाया था। राउत का कहना है कि उन्होंने शौचालय निर्माण के संबंध में संदेह व्यक्त करते हुए कुछ आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर सवाल उठाए थे, जिसे सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेताओं ने भी समर्थन दिया था।
आदेश को जल्द ही हाईकोर्ट में चुनौती देंगे
उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैंने कोई मानहानि कहां की है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि वह मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सजा के आदेश को जल्द ही हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। मेधा सोमैया ने कोर्ट के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि न्यायपालिका में उनका विश्वास कायम हुआ है।
मैं अदालत के फैसले से संतुष्टमेधा सोमैया ने मीडियाकर्मियों से कहा कि मैं एक साधारण गृहिणी हूं, समाज सेवा और शैक्षणिक गतिविधियों में लगी हुई हूं, लेकिन जो कोई भी मेरे परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, मैं उससे लड़ूंगी। मैं अदालत के फैसले से संतुष्ट हूं। यह अन्य लोगों को इस तरह के बेतुके आरोप लगाने से रोकेगा।



































