पटना: पटना के कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एवं साइंस के मनोविज्ञान विभाग ने काउंसिलिंग सेल और परामर्शण एवं पुनर्वास कोर्स के सहयोग से तनाव प्रबंधन और संवेगात्मक स्वास्थ्य पर एक विशेष सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में तनाव से निपटने के तरीकों पर चर्चा की गई।

विशिष्ट वक्ता प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता, जो बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष ने तनाव की प्रकृति, प्रकार और प्रबंधन के उपायों के बारे में छात्रों को उपयोगी और रोचक जानकारी दी। छात्रों ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और इन्हें अपने जीवन में लागू करने का निर्णय लिया।

इस सत्र की अध्यक्षता प्रो. प्रणय गुप्ता ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रवि रंजन ने किया। प्रो. दिनेश कुमार ने अतिथि विद्वान का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया। कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों और छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here