Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी के साथ दुबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार रात दिल्ली से दुबई की उड़ान भरी। तेजस्वी अपने परिवार के साथ लगभग 15 दिन तक दुबई में रहेंगे। उन्होंने हाल ही में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसके बाद दिल्ली की ओर निकल पड़े थे।

अपनी दुबई यात्रा के लिए तेजस्वी ने कोर्ट से अनुमति मांगी थी। उनके अनुरोध पर विचार करते हुए कोर्ट ने उन्हें 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक विदेश यात्रा की अनुमति दी। हालांकि, कोर्ट ने शर्त रखी कि उन्हें दुबई यात्रा की सभी जानकारी प्रदान करनी होगी, साथ ही दुबई में उनके पास मौजूद मोबाइल नंबर भी कोर्ट को बताना होगा।

इसके अलावा, तेजस्वी को विदेश यात्रा के लिए 25 लाख रुपये का मुचलका भी भरना पड़ा था। दरअसल, जमीन के बदले नौकरी के मामले में उनका नाम होने के कारण उन्हें विदेश यात्रा से पहले कोर्ट से अनुमति लेनी आवश्यक थी।

ALSO READ

RRB NTPC 2024 भर्ती: 3445 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें सैलरी और पात्रता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here