सीएम नीतीश के नाम पर मछली पार्टी
सीएम नीतीश के नाम पर मछली पार्टी

पटना: सहरसा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। जैसे ही सीएम कार्यक्रम खत्म कर रवाना हुए, वहां मौजूद लोगों के बीच मछलियों को लूटने की होड़ मच गई। लोग जितनी मछलियां पकड़ सके, लेकर भागने लगे, जबकि सरकारी अधिकारी इस नज़ारे को मूक दर्शक बनकर देखते रहे।

सीएम नीतीश कुमार सहरसा के दौरे पर थे, जहां उन्होंने पहले दिवारी स्थित मां विषहरी मंदिर का उद्घाटन किया। इसके बाद, वे अमरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इसी प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग के द्वारा बायोफ्लोक में मछलियां तैर रही थीं। जैसे ही नीतीश कुमार अपने उड़नखटोले से रवाना हुए, लोग मछलियों की ओर टूट पड़े। चंद मिनटों में माहौल बदल गया, और युवाओं से लेकर बच्चों तक के हाथों में मछलियां थीं। एक युवा ने कहा कि वे नीतीश कुमार को देखने नहीं, बल्कि मछलियां लेने आए थे।

बायोफ्लोक में बच्चे मस्ती करते हुए नजर आए, जबकि अधिकारी इस दृश्य का आनंद लेते रहे। मछलियां लेकर जा रहे दिव्यांशु कुमार ने बताया, “नीतीश कुमार से हमारी मुलाकात नहीं हुई, लेकिन आज हम मछली पार्टी जरूर मनाएंगे। हम सभी की नजर मछलियों पर थी, और जैसे ही नीतीश कुमार निकले, सभी युवा मछलियों पर टूट पड़े।”

ALSO READ

NEET UG Paper Leak: मामले में 6 के खिलाफ दूसरा आरोप पत्र दाखिल, ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और उप-प्राचार्य पर भी शिकंजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here