सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन
सांसद पप्पू यादव के पिता का निधन

पटना: बिहार की राजनीति से इस समय एक दुखद समाचार आ रहा है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पिता, चंद्र नारायण यादव, का मंगलवार सुबह निधन हो गया। चंद्र नारायण यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था।

83 वर्षीय चंद्र नारायण यादव पिछले दो दिनों से बीमार थे। तबियत में और गिरावट आने के बाद उन्हें पटना एम्स में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन वे बच नहीं सके और उन्होंने अंतिम सांस ली।

पप्पू यादव ने खुद इस दुखद समाचार की जानकारी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा, “मेरी दुनिया उजड़ गई! मेरे सृजनकर्ता, आदर्श, मेरे विचारकेंद्र, मेरे प्रेरणाश्रोत, मेरे मार्गदर्शक, मेरी शक्ति के स्रोत पिताजी अब हमारे बीच नहीं रहे! पापा, आपके बिना मैं कुछ नहीं हूँ!”

ALSO READ

विपक्ष पर निशाना साधने के चक्कर में कुछ भी बोल रहे बीजेपी नेता, डिप्टी सीएम ने केजरीवाल पर कहा, ज्यादा पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी होता है तो मंत्री जी ने कम पढ़े लिखे तेजस्वी को बताया समाज के लिए अभिशाप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here