पटना: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 27, 28, 29, 30 अगस्त और 2, 3, 4, 5 सितंबर को आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट या इस पेज से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर है।

यूजीसी नेट परीक्षा, जो कि असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और शोध (PhD) कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है, के लिए उत्तर कुंजी अब उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन विवरण की आवश्यकता होगी।

उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान आंसर की से करें। यदि किसी उत्तर से असंतुष्ट हैं, तो वे 13 सितंबर रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। जिनकी आपत्तियां सही पाई जाती हैं, उन्हें अतिरिक्त अंक मिल सकते हैं। फाइनल नतीजे विशेषज्ञों की टीम द्वारा आपत्तियों के निस्तारण के बाद जारी किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here