ग्रेजुएट छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
ग्रेजुएट छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

पटना: बिहार में स्नातक परीक्षा में सफल रही छात्राओं को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जल्द ही उनके खातों में भेजी जाएगी, जिनका ऑनलाइन आवेदन सत्यापित हो चुका है। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से कुल 71,354 छात्राओं ने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें से 54,864 छात्राओं के आवेदनों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि बाकी 16,490 छात्राओं के आवेदनों का सत्यापन अभी चल रहा है।

शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि जिन छात्राओं के आवेदन किसी कारणवश शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाए हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत, सफल छात्राओं को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की राशि दी जाती है।

विश्वविद्यालयों को आदेश दिया गया है कि स्नातक पास छात्राओं के आवेदन के साथ (छात्रा के मोबाइल नंबर के साथ), पंजीयन प्रपत्र की छाया प्रति, परीक्षा प्रवेश पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक खाता की छायाप्रति, और माध्यमिक अंक पत्र की छायाप्रति को पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना का लाभ किसी भी स्नातक पास छात्रा को न छूटे। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित विश्वविद्यालय के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

ALSO READ

सुप्रीम कोर्ट ने आरजेडी की याचिका पर जारी किया नोटिस, पटना हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here