JAIPUR NEWS
JAIPUR NEWS

जयपुर: पिछले वर्ष अपने प्यार के खातिर पाकिस्तान की सीमा हैदर 4 बच्चों को लेकर भारत आ गई थी। राजस्थान के जैसलमेर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला अपने 5 बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई। महिला राजस्थान से गुजरात पहुंच गई है और अपने प्रेमी के संग लिव-इन में रहने लगी है। महिला का बताया है कि उसका जीवन उसके पति के साथ नर्क बन गया था और अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। उसी से विवाह करेगी।

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार

32 वर्षीय नेमी देवी को इंस्टाग्राम चलाने का बेहद शौक है। वह खूब रील्स बनाती है। इंस्टा पर उसके 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं पर उसकी मुलाकात गायक भीमाराम से हुई और दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने अब साथ रहने का निर्णय लिया है और शादी करना चाहते हैं। महिला ने पुलिस के सामने अपने पति पर मारपीट करने और शक करने का आरोप लगाया है।

हर तरफ चर्चा में महिला

पुलिस को दिए जानकारी में महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर लोक गायक भीमाराम से हुई। दोनों के बीच फ़ोन नंबर एक्सचेंज हुए। बातचीत करते-करते दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। तब उन्होंने निर्णय किया कि साथ में ही रहेंगे। वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गुजरात पहुंच गई। पुलिस ने महिला और उसके पति का बयान रिकॉर्ड कर लिया है। इधर महिला की लव स्टोरी की चर्चा इलाके में हर तरफ हो रही है।

also read

BIHAR NEWS: बिहार हेडमास्टर – हेड टीचर पदों से जुड़ा अपडेट आया सामने, पढ़ें डिटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here