नई दिल्लीः धारा-370 खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। दूसरे चरण के लिए नामांकन 29 अगस्त से 5 सितंबर तक भरे जाएंगे, और मतदान 25 सितंबर को होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 26 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी और अंतिम तारीख 5 सितंबर है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसारउम्मीदवार 9 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। दूसरे चरण में श्रीनगर,बडगाम,गांदरबल, रियासी ,राजौरी और पुंछ जिले में मतदान होगा। जम्मू कश्मीर में पहले चरण के 24 सीटों के लिए 18 सितंबर को और अंतिम चरण के 40 सीटों के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here