IPS बी. श्रीनिवासन होंगे देश के नए NSG प्रमुख
IPS बी. श्रीनिवासन होंगे देश के नए NSG प्रमुख

पटना: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। श्रीनिवासन बिहार कैडर के 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। श्रीनिवासन इस वक्त बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के निदेशक हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रीनिवासन 1992 में बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्रीनिवासन की एनएसजी के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल उनकी नियुक्ति की तारीख से 31 अगस्त, 2027 तक या उनकी सेवानिवृत्ति तक चलेगा। मालूम हो कि श्रीनिवासन फिलहाल राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी के निदेशक हैं. एनएसजी महानिदेशक का पद नलिन प्रभात को जम्मू-कश्मीर पुलिस का नया प्रमुख नियुक्त किए जाने के बाद से रिक्त था। नलिन प्रभात को इस वर्ष अप्रैल में 31 अगस्त, 2028 (उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि) तक के कार्यकाल के लिए एनएसजी प्रमुख नियुक्त किया गया था।

दूसरी ओर, केंद्र ने उन्हें 15 अगस्त को जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रमुख के रूप में नियुक्त किया। प्रभात, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष महानिदेशक के रूप में शामिल हुए हैं, 30 सितंबर को वर्तमान महानिदेशक आरआर स्वैन की सेवानिवृत्ति के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की बागडोर संभालेंगे। जम्मू में विधानसभा का चुनाव होना है। लिहाजा उन्हें जिम्मेदारी काफी बड़ी होने वाली है।

ALSO READ

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, इन 15 प्लेयर्स को टीम में मिली जगह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here