नई दिल्लीः कोलकाता और महाराष्ट्र का मामला अभी अनसुलझा ही था कि छत्तीसगढ़ में हैवानियत भरी घटना सामने आ गई. जहां रायगढ़ के पुसौर थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि पीड़िता रक्षा बंधन पर लगने वाले मेले को घूमने जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने उसे रोका और जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गये और जहां बारी-बारी से 8 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत थाने में की जिसके बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. दूसरा आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने की उम्मीद में उसके घर छापेमारी कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व मंत्री भोपेश बागल ने सभी संदिग्धों की तत्काल गिरफ्तारी और सजा की मांग की। पुलिस फिलहाल आगे के जवाबों पर काम कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की गयी थी वही महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में नर्सरी में पढ़ने वाली 3 वर्ष की दो बच्चियों के साथ स्कूल के स्वीपर ने यौन शोषण किया था। इन दोनों घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था। इस घटना के खिलाफ लोग आज भी आंदोलन कर रहे हैं। लोगों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि छत्तीसगढ़ में नया मामला सामने आ गया जहां 27 वर्ष की आदवासी युवती के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
ALSO READ
Rajya Sabha: उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्र ने किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय
































