Rajya Sabha
Rajya Sabha

पटना: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा बिहार से नामांकन की घोषणा के बाद एनडीए उम्मीदवार ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. भाजपा के सिंबल पर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील मनन कुमार मिश्रा का नाम सामने आया और वह बिहार से राज्यसभा भेजे जाएंगे। इससे पहले उपेन्द्र कुशवाहा के नाम की घोषणा की गई. इसका मतलब यह है कि बिहार से राज्यसभा के लिए एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा होंगे. दोनों उम्मीदवारों ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया, क्योंकि आज ही नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में BJP के विवेक ठाकुर और RJD की मीसा भारती को मिली जीत के कारण दोनों ने राज्यसभा सदस्यता छोड़ी और अब दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। नामांकन के साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा और मनन मिश्रा का निर्विरोध जीतना तय है। हालांकि, 2 सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से दो अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। ऐसे में मतदान की स्थिति में बिहार विधानसभा के सदस्यों द्वारा दो अलग अलग मतपत्र पर दो बार वोटिंग करने का मौका रहेगा।

लेकिन बिहार में NDA को पूर्ण बहुमत है इसलिए विधायकों की अधिकतम संख्या के आधार पर NDA के दोनों उम्मीदवारों को अधिक वोट मिलेगा। इसी वजह से विपक्ष की ओर से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। लिहाजा NDA के दोनों प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं, राजद को इस चुनाव में एक सीट का नुकसान होगा। अब तक राजद की मीसा भारती राज्यसभा सांसद थी। अब उनके लोकसभा के लिए निर्वाचित होने से उपचुनाव में राजद को यह सीट नहीं मिलेगी।

ALSO READ

Bihar News: बिहार में 500 से अधिक लैब टेक्नीशियन की होगी बहाली, राज्य को TB से मुक्त बनाने का करेंगे कार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here