पटना: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में देशभर में डॉक्टरों का आंदोलन तेज हो गया है. इस आंदोलन का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. राजधानी पटना के तार बड़े अस्पतालों की OPD सेवा पिछले कई दिनों से ठप हो गई है। पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है।
मंगलवार को डॉक्टरों ने इन अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद करने का फैसला लिया. पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स के जूनियर रेजिडेंट्स की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी. ऐसे में मंगलवार को इन अस्पतालों में कोई ओपीडी या पूर्व निर्धारित सर्जरी नहीं की जाएंगी. सोमवार को भी इन अस्पतालों में जूनियर रेजिटेंड डॉक्टर ने हड़ताल जारी रखी. पटना के सभी चार प्रमुख अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद होने से मरीजों की जान सांसत में पड़ गई है. हालांकि डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवाएं बाधित नहीं की हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से ओपीडी सेवाएं बंद हैं, जिससे दूर-दराज से इलाज के लिए पटना आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए इन अस्पतालों में भटकते नजर आए।
इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पुलिस को सख्त निर्देश दे दिया है कि डॉक्टरों की मामूली शिकायत पर भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता डॉक्टर हैं। सरकार के स्तर पर सभी जिलों के एसएसपी-एसपी को निर्देश दिया गया है कि डॉक्टर के साथ साथ किसी भी श्रेणी का स्वास्थ्यकर्मी अगर अपनी शिकायत दर्ज कराता है को उसपर तुरंत एक्शन लिया जाए।
ALSO READ
Kolkata Doctor Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में आज मामले पर होगी सुनवाई, SC ने स्वतः लिया है संज्ञान



































