Assembly Elections 2024
Assembly Elections 2024

पटना: जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के अलावा राजनीतिक दलों को बिहार समेत कई राज्यों में खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा का भी इंतजार था. हालांकि उपचुनावों का एलान न होने से इन सभी को निराशा हाथ लगी है। इसके बाद जब इसको लेकर सवाल किया गया तो इन्होंने अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया है।

निर्वाचन आयोग का बिहार संग कई राज्यों में उपचुनाव से जुड़े सवाल पर कहा है कि रिक्त सीटों पर चुनाव कराना है लेकिन अभी मौसम अनुकूल नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा समय में वायनाड लोकसभा सीट सहित उत्तर प्रदेश, बिहार व असम जैसे राज्यों में विधानसभा की करीब 46 सीटें रिक्त है।

हालांकि आयोग इन उपचुनावों को दोनों राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ कराने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इन राज्यों में मौसम अभी भी अनुकूल नहीं है। इन राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। ऐसे में स्थितियां सामान्य होने पर ये उपचुनावों होंगे. कुमार ने कहा कि 6 महीने के अंदर ही रिक्त हुई इन सीटों पर चुनाव करा लिए जाएंगे। खास बात है कि विधानसभा की इन रिक्त सीटों में 10 सीटें अकेले उत्तर प्रदेश की है। उधर मुख्य चुनाव आयुक्त ने इशारों ही इशारों में बड़ी बात कही है। राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में फैलाए जाने वाले फेक नैरेटिव से निपटने के लिए वह पूरी तरह से सतर्क और तैयार भी है। वैसे तो इस समस्या से पूरी दुनिया परेशान है, लेकिन हमने इसकी काट खोज ली है। देश के परिपक्व मतदाता इसका जवाब देने के लिए भी तैयार है। फेक नैरेटिव गुब्बारा जैसे है। यही वह अधिक ऊपर उठ गया तो उसे फोड़ना मुश्किल होता है।

ALSO READ

Rakshabandhan 2024: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पटना के इको पार्क पहुंचे CM नीतीश, पेड़ को बांधी राखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here