Kolkata Doctor Case
Kolkata Doctor Case

पटना: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर की हत्या के विरोध में मुजफ्फरपुर और भागलपुर के जूनियर डॉक्टरों ने एसकेएमसीएच और जेएलएनएमसीएच में इमरजेंसी और ओपीडी सेवा बंद कर दी है. इमरजेंसी वार्ड ‌के बाहर सभी जूनियर चिकित्सक प्रदर्शन कर विरोध कर ‌रहे हैं। जूनियर चिकित्सकों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक विरोध जारी रहेगा।

डॉक्टर बोले- सरकार हमारी मांग नहीं मान रही

एसकेएमसीएच जूनियर चिकित्सक संघ के अध्यक्ष प्रशांत ने कहा की‌ सरकार उनकी मांग को नहीं मान रही है ।इसलिए, पहले ओपीडी सेवा बंद थी लेकिन अब इमरजेंसी सेवा को ठप्प कर दिया गया है। इलाज नहीं होने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे। अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में सिर्फ भर्ती मरीज का ही इलाज किया जाएगा। इमरजेंसी और OPD में किसी भी मरीज का इलाज नहीं होगा। एसकेएमसीएच के वरीय चिकित्सक आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय कुमार ने कहा कि कोलकाता में चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इसको लेकर जुनियर चिकित्सक हड़ताल पर है।

भागलपुर में भी विरोध जारी

जूनियर डॉक्टरों ने जेएलएनएमसीएच का इमरजेंसी व‌ ओपीडी बंद करा दिया है और इमरजेंसी विभाग के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं. जूनियर चिकित्सकों ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता विरोध जारी रहेगा। जेएलएनएमसीएच जूनियर चिकित्सक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि सरकार उनकी मांग को नहीं मान रही है। इसलिए पहले ओपीडी बंद था, अब इमरजेंसी सेवा को ठप कर दिया गया है। इलाज नहीं होने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे। अध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल में सिर्फ भर्ती मरीज का ही इलाज किया जाएगा। इमरजेंसी और ओपीडी में किसी भी मरीज का इलाज नहीं होगा।

ALSO READ

तेजस्वी ने फिर क्राइम पर नीतीश कुमार को लपेटा, बोले- CM नीतीश कुमार के संरक्षण में बढ़ रहा अपराधी और बलात्कारियों का मनोबल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here