बिहार सरकार का बड़ा फैसला
बिहार सरकार का बड़ा फैसला

पटना: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के मौके पर बिहार सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. सरकार ने फैसला किया है कि अब अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर बिहार में राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा. पहले यह समारोह एक सामान्य कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता था. लेकिन अब यह राजकीय कार्यक्रम होगा।

दरअसल, अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के मौके पर अटल पार्क पहुंचे बिहार के CM नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया कि अब सूबे के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अटल जी के बारे में हमेशा कहा करते हैं, अटल जी हमको बहुत मानते थे। उन्होंने मुझे अपनी कैबिनेट में जगह दी। फिर यहां का मुख्यमंत्री बनाया। नीतीश कुमार यह भी कहते हैं कि, उनका (अटल जी) इतना अच्छा काम था। हम आजीवन उनका सम्मान करेंगे मेरा बहुत लगाव था। नीतीश कुमार कहते हैं कि अटल जी के साथ हम लोगों का पुराना संबंध रहा है। उनसे ज्यादा अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने मुझे अपनी कैबिनेट में जगह दी। तीन विभागों की जिम्मेदारी दी। इतना मानते थे। फिर यहां का मुख्यमंत्री बनाया. उनका मेरे प्रति प्रेम था। बहुत मानते थे।

ALSO READ

झारखंड – जम्मू-कश्मीर समेत हरियाणा में आज हो सकती है विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, ECI ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here