पटना: विकासशील इंसान पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पाला बदलने की चर्चा लगातार चल रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुकेश सहनी महागठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल हो सकते हैं, लेकिन पार्टी ऐसी खबरों को अफवाह बताती रही है. इसी चर्चाओं के दौरान बुधवार को राज्य सरकार के मंत्री व जदयू नेता अशोक चौधरी सहनी से मिलने उनके ककड़बाग स्थित आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. दोनों के बीच ताजा राजनीतिक हालात, स्वास्थ्य, परिवार सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके बाद एक बार फिर यह चर्चा जोरों पर है कि सहनी का मन डोल रहा है।
हालांकि, VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने सहनी के NDA में जाने को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात राजनीति की जगह पारिवारिक है। दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंध है। इसके कारण से कंकड़बाग स्थित आवास पर बिहार सरकार के मंत्री पहुंचे थए। सहनी महागठबंधन के साथ है। ऐसे में व्यक्तिगत संबंधों को राजनीति रुप नहीं देना चाहिए।
पुलों के रखरखाव के लिए नीति निर्धारण जरूरी: विजय सिन्हा
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि राज्य में पुलों के रखरखाव के लिए नीति निर्धारण जरूरी है। राज्य में पुराने पुलों को क्षतिग्रस्त होने से बचाना हमारी प्राथमिकता में है। इसके लिए अभियंता पूरे मनोयोग से कार्य करना होगा। पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुलों पर यातायात की बढ़ोतरी विगत वर्षों में काफी बढ़ी है। ऐसी परिस्थिति में सुगम यातायात संचालन के लिए सड़क एवं पुलों का देखभाल और समय-समय पर इसकी मरम्मति सुनिश्चित होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विभाग के अभियंताओं को सड़क एवं पुल निर्माण की नई तकनीकी से भी अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है, जिससे अभियंता विश्वस्तरीय सड़क और पुल का निर्माण कर सकें। पिछले 5 दिनों से अभियंताओं से लेकर मुख्य अभियंताओं तक को पुल के रख-रखाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
ALSO READ
‘बिहार के लोगों को 34 लाख रोजगार देंगे’, स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान से मुख्यमंत्री नीतीश का वचन
































