पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खेल विकास के लिए बिहार को मिली सहायता को लेकर केंद्र और बिहार सरकार घेरा है. उन्होंने कहा कि गुजरात को हीरे और बिहार को कीड़े, ऐसा क्यों? तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रविवार को अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट डाल कर कहा कि 17 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस संदर्भ में मोदी सरकार के सामने मुंह नहीं खोल पाए और न ही खोल पाएंगे।
गुजरात को 606 करोड़ लेकिन बिहार को सिर्फ 20 करोड़ क्यों?
तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार की हकमारी की हो तो राष्ट्रीय जनता दल के नेता किसी से डरते नहीं वे आवाज उठाएंगे। नेता प्रतिपक्ष ने अपनी पोस्ट में बताया है कि छह करोड़ की आबादी गुजरात को खेलो इंडिया के तहत खेलों के बुनियादी विकास के लिए 606.4 करोड़ रुपये दिए जबकि 13 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले बिहार को सिर्फ 20 करोड़। सबसे अधिक पदक लाने वाले हरियाणा को 66.59 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वीडियो पोस्ट में नेता प्रतिपक्ष ने कहा आखिर क्यों केंद्र की मोदी सरकार केवल गुजरात को प्रमोट करती है। देश के बाहर से जब भी कोई बड़ा नेता अपने देश आता है तो नरेन्द्र मोदी उसे गुजरात ले जाना नहीं भूलते हैं।
अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति, जापान के PM समेत कई राष्ट्राध्यक्षों को वे गुजरात ले जाना नहीं भूले। लेकिन 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद से बिहार और झारखंड जैसे राज्यों की उपेक्षा की गई। केंद्र की मोदी सरकार में अकेले गुजरात से छह मंत्री हैं। जबकि 13 करोड़ की आबादी वाले बिहार से महज आठ मंत्री।
ALSO READ



































