Samrat Chaudhary
Samrat Chaudhary

पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि ED का केस कोर्ट में टिकेगा नहीं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जो अपराध किया है, उसे सजा जरूर मिलेगी। भारत की न्यायपालिका दबाव रहित और निष्पक्ष है। सम्राट ने कहा कि ईडी ने 96 नए दस्तावेज के जरिए कोर्ट में इतने पुख्ता प्रमाण दाखिल किया है कि आरोपितों को सजा मिलनी तय है। CM रहते एक हजार करोड़ रुपये के चारा घोटाला करने वाले लालू यादव को न्यायपालिका ने ही अनेक मामलों में सजा दी है।

उन्होंने कहा कि अभी लालू स्वास्थ्य कारणों के आधार पर जेल से बाहर हैं। सजायाफ्ता होने के कारण ही लालू मुखिया तक का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। मगर आदतन भ्रष्टाचारी लालू ने रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन व हजारों करोड़ की बेनामी संपत्ति हासिल कर ली।

ED ने लालू और तेजस्वी सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया- सम्राट

सम्राट चौधरी ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कह दिया है कि भ्रष्टाचार करने वाला चाहे कोई भी हो, वह बचेगा नहीं। ईडी ने लालू और तेजस्वी सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि वे 52 बेनामी संपत्तियों और सैकड़ों भूखंडों, भवनों व फ्लैटों के मालिक कैसे बने? लालू परिवार के अनेक सदस्यों के नाम पटना सहित अन्य जगहों पर कई एकड़ जमीन का स्थानांतरण कैसे हुआ?

ALSO READ

Bihar Politics: क्या फिर हिना शहाब RJD से लड़ेंगी चुनाव? लालू-तेजस्वी से की 1 घंटे तक की मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here