पटना: राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब बुधवार को पटना में थीं. अपने पटना प्रवास के दौरान उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भी मुलाकात की. लालू प्रसाद ने हिना शहाब का हालचाल लिया और राजनीति में उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली.
हिना की इस मुलाकात से फिर चढ़ा सिवान का सियासी पारा
राजद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लालू यादव, तेजस्वी यादव और हिना शहाब की मुलाकात राजद विधान पार्षद विनोद जयसवाल के आवास पर हुई. इस मुलाकात में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने हिना शहाब से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी लंबी बातचीत की। नेताओं की यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली।
जानकारी के लिए बता दें कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद हिना शहाब ने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर सीवान संसदीय क्षेत्र से तीन बार अपनी किस्मत आजमाई . हालाँकि, वह जीत नहीं पाईं। इस साल लोकसभा चुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, हालांकि JDU उम्मीदवार से उन्हें हार मिली। हेना के निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि वह राजद से नाराज हैं। माना जाता है कि आज की यह मुलाकात हिना कि नाराजगी को दूर करने और पुराने संबंधों में आई दूरी को खत्म करने के इरादे से हुई है।
ALSO READ
Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के संभावना, पढ़ें IMD का नया अपडेट
































