पटना: राजधानी समेत प्रदेश में बारिश बढ़ गई है. बुधवार को पटना और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सामान्य हो गया. शाम 5 बजे तक राजधानी में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
इन 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र का विकसित हाेने के साथ प्रदेश में गरज-तड़क के साथ बारिश होगी। गुरुवार को 5 जिलों के औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई एवं बांका में बहुत भारी वर्षा को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पटना संग दूसरे जिलों में छिटपुट बारिश की आशंका है। अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की आशंका नहीं है। बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में भारी से हल्की वर्षा दर्ज की गई। मधेपुरा के ग्वालपाड़ा में सर्वाधिक बारिश 163.2 मिमी सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई।
छपरा-बांका को छोड़ दूसरे जिलों में तापमान में बढ़ोतरी
बुधवार को छपरा, बांका को छोड़ पटना सहित शेष जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस जबकि 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी पुपरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। औरंगाबाद के कुटुंबा में 151.4 मिमी, बक्सर के इटराही में 139.2 मिमी, खगड़िया के बेलदौर में 124.0 मिमी, सुपौल में 120.5 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 104.8 मिमी, बक्सर में 100.6 मिमी, रोहतास के दिनारा में 98.2 मिमी, औरंगाबाद के ओबरा में 92.6 मिमी, मधेपुरा में 76.8 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 68.4 मिमी, औरंगाबाद के देव में 65.6 मिमी, बक्सर के राजपुर में 65.0 मिमी, नवादा में 60.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
ALSO READ
Flood in Bihar: बिहार में लाल निशान के पार बह रहीं ये नदियां, दीघा घाट पर 38 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ा पानी



































