नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी मानी जाने वाली बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के एक विधायक की मृत्यु हो गई है. इसके बाद बीजेपी में गम का माहौल हो गया. पार्टी के छोटे-बड़े नेता उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। दरअसल, बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का निधन हो गया. वह सलूंबर से विधायक थे. बुधवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली.
जानकारी के अनुसार मीणा को हार्ट अटैक आया था और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। विधायक के निधन की खबर सुनते ही भाजपा पदाधिकारी और उनके समर्थक वहां जमा हो गए। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे चुके हैं। अमृतलाल मीणा लगातार तीसरी बार सलूंबर से विधायक चुने गए थे। मीणा भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे। अपनी विधानसभा क्षेत्र में उनकी पकड़ बेहद मजबूत थी। अमृतलाल मीणा अपने इलाके के मुद्दों को विधानसभा में शिद्दत से उठाते थे। लोगों के बीच यह उनकी लोकप्रियता ही थी जो वे इस बार जीत की हैट्रिक बना पाने में सफल हुए है। यूं तो उदयपुर को BJP का गढ़ माना जाता है लेकिन मीणा ने व्यक्तिगत स्तर पर भी क्षेत्र की जनता में अपनी गहरी पैठ बना रखी थी। उनकी पार्थिव देह एमबी चिकित्सालय में रखी है।
इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी बीजेपी विधायक के निधन पर श्रदांजलि दी है। नड्डा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राजस्थान में सलूम्बर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमृत लाल मीणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। जन-जन के सरोकार के लिए सदैव समर्पित अमृत लाल जी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा व संगठन को समर्पित रहा।शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूँ। ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति!
ALSO READ
Bihar Jobs: नीतीश सरकार बड़ा कदम, 1.60 लाख पदों पर होगी भर्ती; महिलाओं को 50% आरक्षण



































