पटना: बिहार ने बांग्लादेश में उपद्रव और हिंसा को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी सीमावर्ती जिलों की पुलिस और एसएसबी को अलर्ट पर रहने को कहा है. सीमावर्ती इलाकों में सघन जांच अभियान चलाने के आदेश हैं. इसके मुताबिक, बिहार पुलिस और एसएसबी को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
दरअसल, बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हालात नियंत्रण से बाहर हो गए हैं। अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. हालात इतने बेकाबू हो गए हैं कि आम हो या खास कोई भी सुरक्षित नहीं है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी। बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने कई इमारतों और संस्थानों में आग लगा दी है. बांग्लादेश-बिहार सीमा पर स्थित सिमांचल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। कटिहार और किशनगंज की सीमा बांग्लादेश से लगती है। ऐसे में बिहार पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है और पुलिस के साथ साथ एसएसबी को सतर्क किया गया है और 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी अलर्ट मोड में आ गए हैं।
बांग्लादेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में गाड़ियों की और हर आने-जाने वालों की सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्र देखने के बाद ही किसी को भी भारत में आने की अनुमति दी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तू की जानकारी होने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है। लोग किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय थाना, जिले के एसपी या टॉल फ्री नंबर- 14432 या डायल 112 पर देने की अपील की है।
बांग्लादेश और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में वाहनों के साथ-साथ आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है. पहचान का सबूत दिखाने के बाद ही कोई भी भारत में प्रवेश कर सकता है. सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गयी है. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तू की जानकारी होने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है। लोग किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी स्थानीय थाना, जिले के एसपी या टॉल फ्री नंबर- 14432 या डायल 112 पर देने की अपील की है।
ALSO READ
CM नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, कुल 36 प्रस्तावों पर लगी सरकार की मुहर
































