CM नीतीश
CM नीतीश

पटना: लोकसभा चुनाव की समीक्षा के बाद जदयू ने उन जिलों के जिलाध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया, जहां स्थित लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी हार गये थे. इनमें पूर्णिया, जहानाबाद और कटिहार जिले शामिल हैं. इसके अलावा भागलपुर नगर, बेगूसराय, नवादा व कैमूर जिले में भी जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। जदयू ने दो जिलों में कुशवाहा समाज के लोगों को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है।

कहां-किसे मिली जिम्मेदारी?

जेडीयू ने जहानाबाद में दिलीप कुशवाहा को अपना जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी चुनाव हार गये थे. जहानाबाद के पड़ोसी अरवल में भी जेडीयू ने जिला अध्यक्ष को बदल दिया. वहीं, जेडीयू ने मिथिलेश कुमार को अपना नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में भी जदयू को इस बार के आम चुनाव में हार मिली थी। पूर्णिया ग्रामीण में जदयू ने प्रकाश कुमार को अपना नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं, अविनाश सिंह को पूर्णिया नगर इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

कटिहार में भी हुआ बदलाव

जेडीयू कटिहार लोकसभा सीट भी जीतने में नाकाम रही थी. कटिहार में सूरज कुमार राय एवं कटिहार नगर इकाई के अध्यक्ष का जिम्मा अमित कुमार साह को दिया गया है। कैमूर में जेडीयू ने जिलाध्यक्ष को भी बदल दिया. जेडीयू ने अनिल कुशवाहा को कैमूर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. जेडीयू ने नवादा जिले से मुकेश विद्यार्थी को जिला अध्यक्ष का पद दिया है. बेगूसराय नगर में पंकज कुमार सिंह जदयू के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। भागलपुर नगर इकाई के अध्यक्ष का जिम्मा संजय साह को सौंपा गया है।

ALSO READ

बांग्लादेश में तख्तापलट, शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा; आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा के बीच बांग्लादेश छोड़ने की खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here