पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है. यह बैठक मुख्यंमत्री सचिवालय में बुलाई गई है. बैठक में नीतीश कैबिनेट के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. दो हफ्ते बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई . मंत्रिपरिषद की इस बैठक में नौकरियों और रोजगार के मुद्दों पर कई अहम प्रस्ताव अपनाए जा सकते हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 अगस्त को कैबिनेट की बैठक बुलाई है. दो सप्ताह बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इससे पहले 29 जुलाई को अंतिम बार कैबिनेट की बैठक हुई थी। फिर 22 जुलाई को मानसून सत्र शुरू हो गया जिस कारण से मंत्रिपरिषद की बैठक नहीं हो पाई। इसके उपरांत CM के बीमार होने की बात हुई थी। लिहाजा, अब 2 हफ्ते बाद यह कैबिनेट की बैठक होने जा रही है, जिसमें कई एजेंडों पर मुहर लग सकती है।
मालूम हो कि दो हफ्ते पहले हुए कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों को मंजूरी दी गई थी. जिसमें बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 की स्वीकृति दी गयी। फिल्म जिसमें फिल्म निर्माता को अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत अनुदान के रूप में 2 करोड़ से लेकर 4 करोड़ तक की राशि दी जाएगी, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। साथ ही पंचायत निर्माण काम मैन्युअल की स्वीकृति भी दी गयी थी, जिसमें निविदा के माध्यम से ही पंचायत में अब कार्य कराया जा सकेगा।
इस बीच दो हफ्ते बाद में कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक पर सबकी निगाहें होंगी कि नीतीश सरकार नौकरियों और रोजगार को लेकर क्या अहम फैसले लेगी? 15 अगस्त को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संबोधित करेंगे. ऐसे में अगर मुख्यमंत्री कोई महत्वपूर्ण घोषणा करते तो उसकी भी स्वीकृति कैबिनेट से ली जा सकती है। कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है और सभी संबंधित विभागों को तैयारी करने के लिए निर्देश दिया गया है।
ALSO READ


































