डाक विभाग का बड़ा कदम
डाक विभाग का बड़ा कदम

पटना: बिहार के मेधावी छात्रों के लिए अच्छी खबर है. अब डाक विभाग उन्हें पैसे देगा. ये पैसा उन्हें दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत दिया जाएगा. कक्षा छह से नौ तक के बच्चे इसका लाभ उठा सकते हैं। डाक विभाग की ओर से इसके लिए मेधा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं।इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को एक साल तक 500 रुपये प्रति माह वजीफा मिलेगा।

डाक विभाग की ओर से यह जानकारी दी है कि मेधा परीक्षा में सभी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसमें सरकारी के साथ निजी स्कूल के छात्र भी शामिल हो सकेंगे। डाक विभाग ने दीन दयाल स्पर्श योजना शुरू की है। इसके तहत कक्षा 6 से 9 तक के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक छात्र छात्राओं को फॉर्म भरना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर है। उसके बाद 30 सितंबर को मेधा जांच के लिए परीक्षा होगी।

वहीं एग्जाम का सिलेबस बता दिया गया है। बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षा 50 अंकों की होगी. डाक विभाग और डाक टिकटों के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा समसामयिक मामले, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल और संस्कृति क्षेत्र से पांच-पांच अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपने नजदीकी जिले के मुख्य डाकघर से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। वहीं डाक विभाग के ये प्रयास बिहार में शिक्षा व्यवस्था को विकसित करने में काफी कारगर साबित होंगे. अभी भी कई बच्चे ऐसे हैं जो आर्थिक कारणों से पढ़ाई नहीं कर पाते। खासकर जब वे हाई स्कूल में पहुंचते हैं, तो वित्तीय कारणों से पढ़ाई छोड़ देते हैं। गरीब परिवारों के बच्चे परिवार के सहयोग के लिए घर या बाहर के काम में लग जाते हैं।

ALSO READ

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय, SC/ST में कोटे के भीतर कोटा मंजूर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here