पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां एक लड़की ने पहले खुद को एम्स का डॉक्टर बताया, कुछ दिन बाद लड़की ने यूपीएसी में चयन होने की बात कहकर लड़के को प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद शादी हुई और फिर लड़की ने अपना असली रंग दिखाया। उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई दंग हो गया।
बता दें पाटन के एक युवक की छह माह पहले फेसबुक पर मुजफ्फरपुर की एक लड़की से दोस्ती हुई। युवती ने युवक को बताया कि वह एम्स में डॉक्टर है। कुछ दिन बाद उसने आईएएस में चयनित होने की बात कही। कुछ समय बाद उसने युवक से शादी करने के लिए कहा। युवक मान गया। इसके बाद लड़की शादी करने के लिए उसके घर पटना पहुंच गई. उसका लक्ष्य गहने लूटकर फरार होना था. इससे पहले ही उसकी पोल खुल गई।
बताया जा रहा है कि बेऊर के गंगा बिहार कॉलोनी का रहने वाला युवक बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। हाल ही में फेसबुक के जरिए उसका संपर्क मुजफ्फरपुर की रहने वाली जानवी सिंह नाम की लड़की से हुआ. लड़की ने बताया कि उसने पीजीआई चंडीगढ़ से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और दिल्ली एम्स से पीजी कर रही है। कुछ दिन बाद उसने अपने आईएएस में चयन की बात कही। जैसे-जैसे उनकी दोस्ती बढ़ती गई, दोनों ने शादी करने का फैसला किया। प्रशिक्षु डीएसपी और बेऊर थाने के प्रभारी निशांत गौरव ने बताया कि 26 जुलाई को उनका छेंका होना तय हुआ था। इसी बीच 16 जुलाई को युवक के घर में पूजा रखी गई थी। पीड़ित के निमंत्रण पर युवती भी पटना आई थी।
जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया तन्नू प्रिया अपने साथ नकली गहने लेकर आई थी। लड़की ने बेऊर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गहने चोरी हो थे। युवती ने पीड़ित की मौसी पर गहना चोरी का शक जाहिर किया था। इस बीच, दबाव में पीड़ित छह लाख की असली ज्वेलरी खरीदकर ले आए। घटना संदिग्ध होने पर पुलिस ने जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। जांच में आईडी फर्जी मिली। युवती ना तो डाक्टर और ना ही उसका चयन यूपीएससी में हुआ है। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पुलिस ने तन्नू प्रिया उर्फ जानवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि युवती परिवार से अलग रहती है। उसके पिता किसान हैं। बीते तीन साल से परिवार वाले उससे कोई संपर्क नहीं रख रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि शादी का झांसा देकर युवती कई और लोगों से भी ठगी कर चुकी है।
ALSO READ
लालू यादव के लिए आई बुरी खबर! RJD कैंडिडेट मुन्ना शुक्ला और पत्नी अन्नू पर चार्जशीट दायर