पटना: बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के निधन के बाद इलाके में शोक का माहौल है. प्रखंड के कोरियाही गांव निवासी 67 वर्षीय प्रभात झा का इलाज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा था. वहां शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया. इसके बाद BJP के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रभात झा के पार्थिव शरीर और चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रभात झा का कल निधन हो गया और आज उनके पार्थिव शरीर को बिहार के सीतामढ़ी में अत्न्योष्टि के पूर्व मेदांता परिसर में श्रद्धांजलि हेतु रखा गया था। सिन्हा ने बताया कि पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेशसोनी जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादवजी, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी, भाजपा के संगठन महामंत्री श्री बी० एल० संतोष जी ,श्याम जाजू जी, महेंद्र नाथ पांडेय जी सहित अनेकों संघ और भाजपा से जुड़े लोगो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
जानकारी के लिए बता दें कि प्रभात झा बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे। कृष्ण बिहारी ठाकुर व डा.करुणेश कुमार तिवारी ने बताया कि वे जब कभी भी कोरियाही आते थे, गांव और आसपास के लोगों से मिलते थे और उनका हाल जानते थे। अरुण कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता, तरुण कुमार झा, मदनमोहन झा ने बताया कि वे प्रखंड और जिला के लोगों के लिये दिल्ली अथवा मध्यप्रदेश में किसी कार्य के लिये हमेशा उपलब्ध रहते थे।
ALSO READ