Prabhat Jha Death
Prabhat Jha Death

पटना: BJP के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह सड़सठ वर्षीय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के भाजपा नेताओं और उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके निधन पर हर कोई शोक मना रहा है. झा सुरसंड क्षेत्र के कोरियाखी गांव के रहने वाले थे. वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे हैं। वह मध्य प्रदेश में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक थे।

वह मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे. इसी के साथ, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ रही है। मध्य प्रदेश से वे दो-दो बार राज्य सभा सदस्य भी चुने गए थे। बताया गया कि 29 जून को न्यूरोलॉजिकल दिक्कत के कारण उन्हें एयरलिफ्ट कर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे इलाजरत थे।

कल होगा अंतिम संस्कार

कोरियाही गांव के निवासियों में से एक मुरली झा ने कहा कि उनकी मौत की खबर सुनकर पूरा गांव सदमे में है. गांव में दुख की लहर फैल गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को गांव में किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है. उनका शव शनिवार की सुबह पहुंचेगा। उनकी पत्नी आज दोपहर दिल्ली से अपने गांव कोरियाही पहुंच रही है। उनके दो बेटे हैं। दोनों बेटे उनके शव के साथ पहले मध्य प्रदेश के भोपाल जाएंगे। वहां से उनका शव गांव पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि उनके अंतिम संस्कार को लेकर गांव में तैयारी की जा रही है।

लोकसभा चुनाव के दौरान आए थे अपने गांव

लोकसभा चुनाव के समय स्व. झा सीतामढ़ी आए थे। उन्होंने स्थानीय सांसद देवेशचंद्र ठाकुर के लिए प्रचार भी किया था। सीतामढ़ी में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में उन्होंने मंच भी साझा किया था। पुनौराधाम में जानकी नवमी के मौके पर स्वामी रामभद्राचार्य जी के श्रीराम कथा में भी वे शामिल हुए थे। उस वक्त उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अयोध्या की तरह सीतामढ़ी में भी माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा और उसी तरह इसे भी विकसित किया जाएगा।

ALSO READ

JHARKHAND ASSEMBLY ELECTION 2024: झारखंड में महागठबंधन पर बरसी BJP, कहा- ‘ झारखंड की जनता अब और नहीं आएगी झांसे में ‘

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here