पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर विपक्षी दलों ने आज तीसरे दिन भी विधानसभा में हंगामा किया। इस संदर्भ में विपक्षी दलों ने आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की पुरजोर मांग की। सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित किया तो कांग्रेस और राजद सांसदों ने नारे लगाये. जिसके बाद CM नीतीश भड़क गए और कहा कि इतने दिन से आंदोलन कर रहे थे। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब क्यों नहीं दिए थे विशेष दर्जा और आज हंगामा कर रहे हैं।
CM नीतीश ने कहा कि, ‘अरे ई सब चीजवा तो हम्हीं न किए हैं जी.. और आप लोग साथ दिए हैं.. कुछ आइडिया था आप लोगों के पास.. अरे सही चीज बोलिए.. कांग्रेसी हैं आप बोलिए सही.. कोई बतवा मानें थे?.. कल बड़ा भारी आंदोलन कर रहे थे.. और जब हमलोग 10 से आंदोलन कर रहे थे जी.. कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले.. तो आपका पर्टिया नहीं दिया.. ये दोनों एक साथ थे (राजद-कांग्रेस).. अब आजकल बोल रहे हैं.. ऐसे ही काहे बोलते हैं’.
CMनीतीश ने आगे कहा कि, ‘हम लोगों ने कह दिया तो केंद्र ने विशेष राज्य के दर्जा के अलावे कई तरह से मदद करना शुरू कर दिया है..आप देख रहे हैं कि केंद्र अतिरिक्त मदद दे रहा है.. और जो कुछ भी हमलोगों ने कहा है उसके लिए भी वो लोग करेंगे.. कल जो हंगामा कर रहे थे उसका जवाब मिला और आज जो हंगामा कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है.. आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए हमलोग सुप्रीम कोर्ट तक गए हैं और केंद्र को भी कह दिए हैं कि इसको 9वां अनुसूची में शामिल करिए’.
ALSO READ
BIHAR WEATHER: पटना सहित कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में वज्रपात की भी आशंका